{"_id":"5f0374bc8ebc3e42b3204073","slug":"12-new-corona-positive-on-monday-in-chandausi-news-mbd3549745170","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में सोमवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में सोमवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव निकले
विज्ञापन
चंदौसी। संभल जनपद में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। सोमवार को 12 लोगों को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। खास बात यह है कि इनमें से सात रैंडमली सैंपलिंग वाले और पांच संपर्की कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 411 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करने में लगी है।
चंदौसी के मोहल्ला सीकरी गेट वाल्मीकि बस्ती निवासी युवक की तीन जुलाई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह युवक मुरादाबाद गेट स्थित दुकान से सामान लेने गया था। गले में छाले होने पर जांच कराने पर कोरोना संक्रमित पाया गया था। उसके संपर्क में परिवार के लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक के संपर्क में आई उसकी 38 वर्षीय मां, 29 वर्षीय चाची, 18 वर्षीय सगा छोटा भाई, 16 वर्षीय बहन, सात वर्षीय चचेरी बहन जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा इनके अलावा रैंडम सैंपलिंग कराने वाले पवांसा ब्लाक के गांव धुरैटा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, चंदौसी की आजाद रोड़ निवासी 46 वर्षीय व्यापारी, बीएसजी इंटर कालेज के सामने गली निवासी 32 वर्षीय युवक, मोहल्ला राम नौमी निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, संभल के गांव साजीपुरा निवासी 34 वर्षीय युवक, संभल के मोहल्ला सरायतरीन निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति, इसी मोहल्ले के रहने वाले 24 वर्षीय युवक जांच में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी की कोरोना की जांच रैंडमली हुई थी। कोरोना लगातार खतरनाक स्थिति में बढ़ता जा रहा है।
फोटो:
टीम को देख गायब हुआ कोरोना संक्रमित, घंटों कराया इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी। रविवार को बनियाखेडा ब्लाक के गांव नंगला पूर्वा निवासी युवक कोरोना संक्रमित मिला था। सोमवार को डॉ. अरशरद अली टीम के साथ उसे आईसोलेशन करने के लिए गांव पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर संक्रमित युवक गायब हो गया। उसके कुछ देर परिजन भी घर से निकल गए। घर में एक ही महिला रह गई। काफी तलाश करने पर भी वही नहीं मिला। सूचना पर एसडीएम चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ चंदौसी अशोक कुमार भी गांव पहुंच गए। जानकारी करने पर पता चला कि संक्रमित युवक अपने परिजनों के साथ ट्यूबवैल पर है। ग्रामीणों से संपर्क कराकर उसे बुलाया गया। घंटों इंतजार के बाद संक्रमित युवक को एंबुलेंस से आईसोलेशन सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन
एंबुलेंस हुई खराब
चंदौसी। गांव नंगला पूर्व गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक के संपर्क में आए छह लोगों को चिन्हित कर लिया। इनमें युवक के पिता, मां, दो भाई, भाभी एवं एक भतीजा थी। उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजने के लिए 108 एंबुलेंस बुलवाई गई। पर एंबुलेंस गांव पहुंचते ही खराब हो गई। टीम ने विभाग से संपर्क किया, पर दूसरी एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद टीम ने चिन्हित किए गए लोगों बाइक से क्वारंटीन सेंटर भिजवाया गया।