फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   11th class student molested while going to school, threatened to pour acid if she did not talk, case registered

Sambhal News: 11वीं कक्षा की छात्रा से विद्यालय आते जाते समय छेड़खानी, बात नहीं करने पर तेजाब डालने की धमकी दी, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
11th class student molested while going to school, threatened to pour acid if she did not talk, case registered
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय 11वीं की छात्रा से गांव निवासी युवकों ने विद्यालय आते जाते समय छेड़खानी की। साथ ही एक युवक ने बात करने का दवाब बनाया। जब छात्रा ने बात नहीं की तो तेजाब डालने की धमकी दी। इसके बाद नहाते समय वीडियो भी बना लिया। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वह थाने पहुंच गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गांव से दो किलोमीटर दूर विद्यालय में पढ़ने जाती है। गांव निवासी युवक विद्यालय आते जाते समय छेड़खानी करते हैं। एक युवक ने बेटी का नहाते समय वीडियो बना लिया और बात करने का दवाब बनाने लगा। जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी। इस धमकी के बाद से बेटी विद्यालय नहीं जा पा रही है। रविवार को युवक घर पर मोबाइल फेंक कर गया और बात करने के लिए धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर बात नहीं की तो तेजाब डाल देगा और वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ पालू समेत जौनी, जसवीर उर्फ काली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed