{"_id":"5cb39ad0bdec2214031bd66f","slug":"11555274448-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में नहीं हुई अब तक एक भी चुनावी सभा, कभी सजते थे दिग्गजों के मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में नहीं हुई अब तक एक भी चुनावी सभा, कभी सजते थे दिग्गजों के मंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। लोकसभा चुनाव के लिए हमेशा से चर्चा में रहा संभल नगर इस बार काफी सुना है। इस बार राजनीति के आंकड़े ऐसे बदले की संभल में चुनावी सभा के लाले पड़ गए हैं। आगामी आठवें दिन तीसरे चरण का मतदान होना है लेकिन इस बार के चुनाव में एक भी दिग्गज नेता संभल नगरी में सियासी तीर चलाने नहीं पहुंचे। राजनीतिक जानकारों की मानें तो ऐसा संभल नगर के साथ पहली बार हुआ है।
दरअसल संभल लोकसभा सीट अस्तित्व में आने के बाद से ही चर्चाओं में रही है। इस सीट से मुलायम सिंह यादव दो बार सांसद रहे हैं। उनके अलावा प्रो. रामगोपाल यादव और बाहुबली डीपी यादव जैसे चर्चित चेहरे संभल सीट से संसद का सफर तय कर चुके हैं।
संभल के चुनावी माहौल में दिग्गजों का आना-जाना आम बात रही है। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ है कि अब तक संभल नगर में एक भी चुनावी सभा नहीं की गई है।
विज्ञापन
आने वाले आठ दिनों में भी संभल नगर के नाम से प्रशासन के पास कोई कार्यक्रम की सूचना नहीं है। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार संभल नगर दिग्गज नेताओं की सभाओं से वंचित रह जाएगा।
यदि ऐसा हुआ तो संभल नगर के लिए पहली बार ऐसा होगा। हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार गठबंधन ज्यादा हुए हैं इसलिए दिग्गज नेताओं और प्रत्याशियों का फोकस सीधा गठजोड़ वाले मतदाताओं पर टिका हुआ है। इसलिए चुनावी सभाएं ऐसे स्थान पर की जा रही हैं जहां गठजोड़ मतदाताओं को लुभाया जा सके।