फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   गुन्नौर विधायक के तेवर तल्ख, सीएम के समक्ष पेश करेंगे भ्रष्टाचार के सबूत

गुन्नौर विधायक के तेवर तल्ख, सीएम के समक्ष पेश करेंगे भ्रष्टाचार के सबूत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर विधायक के तेवर तल्ख, सीएम के समक्ष पेश करेंगे भ्रष्टाचार के सबूत
संभल/बबराला। अपनी ही सरकार के सिस्टम पर आरोपों की झड़ी लगाने वाले विधायक ने तल्ख तेवर अपना लिए हैं। जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं उनके खिलाफ साक्ष्य भी जुटाए जा रहे है। साथ ही थानों और तहसील में भ्रष्टाचार के शिकार हुए लोगों के बयान रिकॉर्ड किए जा रहे है। इन साक्ष्यों को सीएम के समक्ष पेश किया जाएगा। नतीजा कुछ भी हो लेकिन विधायक के गंभीर आरोपों से सरकारी मशीनरी की खूब किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन

तहसील के राजस्व विभाग से लेकर राशन वितरण प्रणाली में धांधली और अवैध खनन में स्थानीय प्रशासन की संलिप्तता के आरोपों के बाद पुलिस पर निशाना साधने वाले गुन्नौर विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव अब आर-पार की लड़ाई लड़ने की मूड में है। उन्होंने जिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए है, उनके साक्ष्य होने का दावा कर रहे है और गांव-गांव प्रतिनिधि भेजकर भ्रष्टाचार व अनियमितता के साक्ष्य जुटा रहे है। अमर उजाला से बातचीत में विधायक ने बताया कि विधानसभा में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है। योगी सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना चाहती है, लेकिन पुलिस और प्रशासन के लोग मनमानी कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे है। हमने जिन विभागों पर आरोप लगाए है हमारे पास सभी के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद है। जबकि तहसील और थानों में भ्रष्टाचार के शिकार हुए लोगों के बयान रिकॉर्ड कराए जा रहे है। राशन वितरण से लेकर अवैध खनन में संलिप्त अधिकारी और कर्मचारी के बीच बातचीत के कई अहम साक्ष्य कार्रवाई के लिए ठोस आधार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed