{"_id":"59fe16e84f1c1b97678b93ea","slug":"11509824232-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजघाट गंगा में लाखों श्रद्घालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजघाट गंगा में लाखों श्रद्घालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु
बबराला (संभल)। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाट गंगा के जयकारों से गूंज उठा जहां सैकड़ों की संख्या में आए छोटे बड़े वाहनों से पहुंचे श्रद्धालुओं में स्नान को लेकर खासा उत्साह दिखा। राजघाट गंगा तट कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ा। शुक्रवार की शाम से श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो कि देर रात तक जारी रहा। शनिवार की सुबह चार बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ और सुबह दस बजे भीड़ बढ़ती गई। गंगा के पूरब-पश्चिम दोनों ओर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला भी जारी रहा। धूप, दीप व आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया।इस खास मुहूर्त पर आने वाले श्रद्धालुओं ने पूर्वजों के नाम की भगत बजवाई और मन्नत मांगी।