फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   तहसीलदार की कार्य प्रणाली के विरोध में होगी तालाबंदी

तहसीलदार की कार्य प्रणाली के विरोध में होगी तालाबंदी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार की कार्य प्रणाली के विरोध में होगी तालाबंदी
चंदौसी। तहसीलदार (न्यायिक) को तहसील चंदौसी नियुक्त किया गया है। जबकि अधिवक्ता पहले से ही इनकी कार्यप्रणाली के चलते न्यायिक बहिष्कार करते आ रहे है। ऐसे में तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसील में तालाबंदी की घोषणा की है। इस बारे में ज्ञापन सौंपकर जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन चंदौसी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर अवगत कराया है कि न्यायिक तहसील के करीब 11 माह से तहसील में तैनात है। इससे पूर्व भी चंदौसी में तैनात रह चुके है।
विज्ञापन

इनका कार्यप्रणाली आम जनता व अधिवक्ताओं के प्रति संतोषजनक नहीं था और काफी विरोध हुुआ था। जिसके कारण इन्हें गुन्नौर तहसील स्थानांतरण कर दिया गया। लेकिन गुन्नौर व संभल पर में इनका कार्यप्रणाली सही नहीं रही और दोबारा चंदौसी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी कार्यप्रणाली सही नहीं रही। अधिवक्ता लगातार इनके स्थानांतरण की मांग करते आ रहे थे। लेकिन तहसीलदार राकेश कुमार के स्थानातंरण के बाद उन्हें न्यायिक तहसीलदार को तहसीलदार नियुक्त कर दिया गया।

इससे अधिवक्ताओं में रोष है और वह इसका विरोध कर रहे है। अधिवक्ताओं ने इसके विरोध में तहसील की तालाबंदी की घोषणा की है। साथ ही कहा कि यह तालाबंदी तहसील के स्थानांतरण तक जारी रहेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शर्मा व सचिव मुकेश पाल सिंह समेत काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed