{"_id":"5c477651bdec22737f732427","slug":"111548187217-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन फेल होने से घंटे भर फंसी रही मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन फेल होने से घंटे भर फंसी रही मालगाड़ी
विज्ञापन
बहजोई। मालगाड़ी का इंजन फेल होने से मालगाड़ी घंटे भर रेलवे ट्रैक पर फंसी रही। दूसरी ओर लिंक एक्सप्रेस भी रेलवे स्टेशन पर एक घंटे तक खड़ी रही। हजारों यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। अलीगढ़-बरेली मार्ग पर बहजोई-धनारी के मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया।
सोमवार की शाम सात बजे करीब अलीगढ़ से चलकर बहजोई होते हुए बरेली की ओर जा रही बीआरवाईसी मालगाड़ी का इंजन फेल होने से पहिए थम गए और मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई। मालगाड़ी के स्टाफ की ओर स्टेशन अधीक्षक समेत दूसरे रेल अधिकारियों को सूचना दी गई। इस बीच करीब एक घंटे तक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। वहीं दूसरी ओर से देहरादून से चलकर बहजोई होते हुए प्रयागराज जाने वाली 14114 लिंक एक्सप्रेस भी करीब घंटे भर रेलवे प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
स्टेशन अधीक्षक प्रेमराज मीणा ने बताया कि सोमवार की शाम धनारी की ओर से आई दूसरी पावर के माध्यम से मालगाड़ी को बहजोई रेलवे स्टेशन तक लाया गया। इसके चलते रात आठ बजे करीब मालगाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
वहीं पावर फेल होने से देहरादून से चलकर बहजोई होते हुए लिंक एक्सप्रेस रात 9 बजकर 8 मिटन पर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और करीब एक घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी होने के बाद रात 10 बजकर कर चार मिनट पर बहजोई रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ की ओर रवाना हो सकी।
रेलवे क्रासिंग पर यातायात भी प्रभावित रहा
बहजोई। मालगाड़ी की पावर फेल होने से बहजोई स्थित रेलवे क्रासिंग संख्या 45 बी व 46 बी तथा बहजोई व पाठकपुर के बीच स्थित क्रासिंग संख्या 47 सी व पाठकपुर में रेलवे क्रासिंग संख्या 49 सी के बंद होने से करीब घंटे तक सड़क यातायात प्रभावित रहा।
रात दस बजे जैसे ही लिंक एक्सप्रेस बहजोई रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ की ओर रवाना हुई, वैसे ही कुछ देर बाद रेलवे क्रासिंग खुली और सड़क यातायात सुचारू हो सका।