फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   जल स्रोतों को बचाने के लिए किसान करें पहल

जल स्रोतों को बचाने के लिए किसान करें पहल

Sun, 01 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
जल स्रोतों को बचाने के लिए किसान करें पहल
बबराला/धनारी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के द्वारा आयोजित मासिक पंचायत में किसानों से जल संकट से उबरने के लिए सहयोग के लिए कहा। जल संसाधनों में आ रही कमी और जल के स्रोतों को बचाए रखने के लिए किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कस्बा धनारी के बस स्टैंड पर आयोजित मासिक पंचायत में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा की गुन्नौर तहसील अधिकतर खादर क्षेत्र में निवास करती है। जहां पूर्व के वर्षों में जलस्तर काफी सही थ्रा।, लेकिन लगातार सूखा पड़ने से यहां का जलस्तर काफी नीचे जा रहा है। जिसका प्रमुख कारण निजी फैक्ट्रियों के द्वारा जल का दोहन भी माना जा रहा है। जिसके चलते क्षेत्र के सभी नदी तालाब सूख चुके हैं। जो कि पशु पक्षियों के लिए बेहद घातक है। बड़ी नदियों में फैक्ट्रियों के द्वारा गंदा दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। सरकार को गंगा नदी से पानी छोड़कर महावा नदी को पुनर्जीवित करना चाहिए। महावा नदी को बचाने के लिए भारतीय किसान यूनियन भी क्षेत्र के किसानों के साथ एक अभियान चलाएगी। जिसको एक बड़े आंदोलन का रुप दिया जाएगा। इस मौके पर हरिओम सिंह, प्रेमपाल सिंह, मोरध्वज, नरेश शर्मा, रमेश यादव, शिवराज सिंह, वीरपाल सिंह, पूरन सिंह, सतीश यादव, रोहित कुशवाहा, रामपाल कुशवाहा, चरण सिंह, चंद्रपाल सिंह,नेपाल सिंह, पदम सिंह, कल्लू सिंह, चेतराम,नेम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed