फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   110 crore farmers stranded

चीनी के दाम धड़ाम, किसानों के 110 करोड़ रुपये फंसे

Tue, 13 Mar 2018 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Tue, 13 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
110 crore farmers stranded
sugar cane - फोटो : amar ujala
चीनी दाम धड़ाम होने से किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान फंस गया है। अकेले संभल जिले के गन्ना किसानों का 110 करोड़ रुपये का ऐसा भुगतान है जिसे 14 दिन से ज्यादा हो गए हैं। 
विज्ञापन


 जिला गन्ना अधिकारी ने भुगतान के लिए चीनी मिलों के अधिकारियों से आग्रह किया है। असमोली और रजपुरा में स्थित धामपुर शुगर मिल्स लिमिटेड और मझावली स्थित वीनस शुगर मिल के अधिकारियों ने जल्दी ही भुगतान किए जाने का भरोसा दिया है लेकिन देरी के चलते किसान परेशान हैं। कुछ किसानों को अपनी जरूरत पर लोगों से कर्ज लेना पड़ रहा है। वहीं रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो गए हैं। 
विज्ञापन

चीनी का भाव अक्तूबर 2017 में 3800 रुपये प्रति क्विंटल था। धामपुर शुगर मिल की चीनी तो उच्चतम स्तर 3900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी थी लेकिन इसके बाद नवंबर में चीनी 3500 और जनवरी में 3300 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में यही कीमत 3050-3100 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई। इसके बाद मार्च में चीनी के दाम 3000-3050 रुपये प्रति क्विंटल तक है। इसमें भी खरीदार कम हैं। मिलों के पास भारी मात्रा में चीनी का स्टाक है। चीनी की अपेक्षित खपत न निकलने से गोदाम भरे पड़े हैं। चीनी न उठने की वजह से बैंकों की क्रेडिट लिमिट चीनी मिलों के खातों में खाली नहीं है।

नतीजा भुगतान फंस रहे हैं हालांकि चीनी मिल प्रबंधन अन्य स्रोतों से भुगतान की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इसमें वक्त लग रहा है। देरी का खामियाजा किसान भुगत रहे हैं। अगर चीनी के दाम और घटे तो भुगतान पर संकट छाएगा। इस स्थिति में चीनी उद्योग को बचाने के लिए सरकार को चीनी के निर्यात के विकल्पों पर विचार करना चाहिए।


जिला गन्ना अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि चीनी मिलों के प्रबंधन से बकाया के संबंध हमें सोमवार को बातचीत की गई है। चीनी मिलों ने एक दो दिन में भुगतान  करने का भरोसा दिया है। उनके मुताबिक असमोली पर फिलहाल 14.57 करोड़ रुपये, रजपुरा स्थित चीनी मिल पर 34.62 करोड़ तथा मझावली चीनी मिल पर 33.97 करोड़ रुपये बकाया हैं। तीनों चीनी मिल का बकाया 110 करोड़ रुपये बैठता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed