{"_id":"60ca4bd08ebc3e330a1c48f7","slug":"11-members-of-the-municipality-gave-mass-resignation-chandausi-news-mbd392470742","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन पर हठधर्मिता का आरोप, 11 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन पर हठधर्मिता का आरोप, 11 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
विज्ञापन
चंदौसी। नगर पालिका अध्यक्ष चंदौसी पर हठधर्मिता, वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सभासद एकता संघ ने की ओर से 11 सभासदों का सामूहिक इस्तीफा ईओ को दिया गया है। आरोप है कि वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। डीएम जांच और आरोप को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी कर चुके हैं, जांच पूरी हुए बिना ही वह सभी कार्रवाई कर रही हैं। सभासदों ने इस्तीफा स्वीकार कर कर्तव्यों से मुक्त करने की मांग की है।
सभासद एकता परिषद की ओर से 11 सभासदों का हस्ताक्षरयुक्त सामूहिक इस्तीफा विमल चौधरी ने ईओ राजकुमार को सौंपा। इस्तीफे में कहा गया है कि उन्हें निर्वाचित हुए करीब साढ़े तीन साल हो गए हैं। अब तक मात्र आठ बोर्ड मीटिंग हुईं हैं। इनमें से तीन बजट बोर्ड मीटिंग भी शामिल हैं। नगर पालिका अधिनियम 1916 के तहत प्रत्येक माह बोर्ड मीटिंग होने चाहिए। कई बार मांग उठाई गई, पर मीटिंग समय पर नहीं हुई।
पालिका अध्यक्ष की अनियमितताओं की शिकायत की गई पर उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। डीएम संभल ने 31 मई को उन शिकायतों के संबंध में कारण बताओ नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा। नोटिस जारी होने के दिन से अध्यक्ष वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां, कर्तव्यों का प्रयोग नहीं कर सकती हैं, जब तक नोटिस के आरोप से मुक्त न हो जाएं। फिर भी सभी कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
शिकायत के बाद पालिका अध्यक्ष पर कार्रवाई न होने, निर्वाचित होने के बाद लगातार सभासदों की अपेक्षा करने, उनके द्वारा बताए गए कार्य न करने पर, मनमाने कार्य से नाराज होकर सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं। ईओ से सामूहिक इस्तीफा स्वीकार कर कर्तव्य से मुक्त करने की मांग की है।
इन सभासदों के हैं हस्ताक्षर
ज्ञापन सभासद विमल चौधरी ने ईओ को सौंपा है। उसने हस्ताक्षर अर्पित कुमार वार्ष्णेय, अन्नपूर्णिमा जैन, सागर सूरी, धारा सिंह, सचिंद्र यादव, रागनी शर्मा, मनोज कुमार, विमल कुमार चौधरी, मोहम्मद नईम, गीता देवी, मोहम्मद गुलनवाज खां के अंकित हैं।