फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   11 food samples, including buckwheat flour, red chutney (sauce) and mustard oil, failed.

Sambhal News: कुट्टू का आटा, लाल चटनी (सॉस) व सरसों के तेल समेत खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
11 food samples, including buckwheat flour, red chutney (sauce) and mustard oil, failed.
बहजोई। कुट्टू का आटा, लाल चटनी (सॉस) व सरसों के तेल समेत खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल फेल मिले। सहायक आयुक्त, खाद्य मानवेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रयोगशाला में जांच के बाद मिली रिपोर्ट में जिले भर से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से लिए गए खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल फेल मिले। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ओर से गुन्नौर के गांव बैरपुर महराजी में विशेष कुमार की दुकान से गोविंद ब्रांड कुट्टू का आटा व चंदौसी के मोहल्ला लोधियान में प्रमोद कुमार की दुकान से लाल चटनी (सॉस) का सैंपल लिया गया था। इसके अलावा थाना कैलादेवी के गांव सौंधन में विनोद कुमार, संभल में नईम, मोहल्ला सादिक सराय में इकरार, सिरसी के मोहल्ला सराय में अशरफ अली की दुकान से सरसों का तेल तथा चंदौसी के महाजन मोहल्ला कबीर गली के सुमित अग्रवाल की दुकान से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का सैंपल लिया गया था। वहीं, बहजोई में इस्लामनगर रोड स्थित काजल एजेंसी से बटर मारग्रीन तेल तथा चंदौसी की नमक मंडी में पवन कुमार की दुकान से जैमिनी ब्रांड रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन

एसीएफ ने बताया कि इसके अलावा संभल के रसूलपुर सराय में मोहम्मद आसिम की हिंदुस्तान ऑयल मिल से सरसों के तेल के अलग-अलग तीन सैंपल लिए गए थे।
उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में जांच के बाद मिली रिपोर्ट में कुट्टू का आटा व लाल चटनी (सॉस) समेत बटर मारग्रीन तेल, रिफाइंड सोयाबीन तेल तथा सरसों के तेल के सभी सैंपल फेल मिले। इन सभी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed