{"_id":"65ca9ee608bfdfdeff0aed34","slug":"107-candidates-selected-in-employment-fair-sambhal-news-c-204-1-chn1001-107392-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रोजगार मेले में 107 अभ्यर्थियों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रोजगार मेले में 107 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Tue, 13 Feb 2024 04:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में राजघाट रोड स्थित राजकीय आईटीआई पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 198 अभ्यर्थियों में से 107 का चयन साक्षात्कार के बाद हुआ। रोजगार पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे।
राजघाट रोड स्थित राजकीय आईटीआई पर लगे रोजगार मेले का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन ने फीता काटकर किया। जिसमें एसआईएस सिक्योरटी, फैशन स्कवायर, हिमवेन ट्रेडर्स, पेडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, बालाजी मैनपॉवर, पुखराज हेल्थ केयर, टेक इंडिया प्राइवेट आदि कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में 198 अभ्यर्थी साक्षात्कार देने पहुंचे। साक्षात्कार के बाद 107 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले का संचालन भोजराज सिंह ने किया। इस मौके पर जिला कौशल प्रबंधक पवन सिंह भदौरिया, कशिफ अली, अनुज वर्मा, जयवीर सिंह, अमित शुक्ला, जयप्रकाश जाखड़, चरण सिंह, ब्रजेश कुमार, मोनू वाष्र्णेय, डॉ. नवदीप, डाॅ. रहमान आदि मौजूद रहे।