फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   हयातनगर, संभल, असमोली और नखासा में 5843 लोगों से शांति भंग का अंदेशा

हयातनगर, संभल, असमोली और नखासा में 5843 लोगों से शांति भंग का अंदेशा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
हयातनगर, संभल, असमोली और नखासा में 5843 लोगों से शांति भंग का अंदेशा
संभल। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन तत्काल उन लोगों को सूची बद्ध कर रहा है जिनसे शांति भंग होने का अंदेशा है। संभल तहसील के चार थाना क्षेत्रों में 5843 लोगों की सूची बनाई गई है। इसमें अब तक 2000 से अधिक लोगों को शांति भंग के अंदेशे का नोटिस दिया जा चुका है। इन्हें उप जिलाधिकारी की अदालत में पेश होकर मुचलके भरने होंगे।
विज्ञापन

अगर इनके क्षेत्र में इनकी वजह से शांति भंग होती है तो मुचलके की धनराशि इनसे वसूल की जाएगी। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना ही संभल के प्रशासन का प्रमुख काम है।
विज्ञापन

चुनाव और होली को देखते हुए इस बार अधिक सतर्कता बरती जा रही है। सबसे अधिक 2553 लोगों को नखासा और सबसे कम 550 लोगों को एहतियाती तौर पर पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हयातनगर क्षेत्र में 1834 और संभल कोतवाली क्षेत्र में अब तक 906 लोग शांति भंग के अंदेशे में सूचीबद्ध हो चुके हैं। संभल तहसील में 2569 लाइसेंसी शस्त्रों में से अब तक 1544 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। वहीं अवैध शस्त्र रखने वालों पर भी कार्रवाई हो रही है। जो लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं उन्हें भी पाबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed