फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   अब दिल्ली और लखनऊ में दिग्गजों से मिल रहे दावेदार

अब दिल्ली और लखनऊ में दिग्गजों से मिल रहे दावेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
अब दिल्ली और लखनऊ में दिग्गजों से मिल रहे दावेदार
संभल। लोकसभा चुनाव घोषित होते ही टिकट के दावेदारों ने देश की सियासत के दिग्गजों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। लखनऊ और दिल्ली के लिए दौड़ लगानी भी शुरू कर दी है। सपा-बसपा गठबंधन और भाजपा में टिकट के दावेदारों की सबसे लंबी सूची है। कांग्रेस भी किसी दमदार उम्मीदवार को उतारने का मन बना चुकी है। इस पर उच्च नेतृत्व मंथन कर रहा है। वहीं टिकट के कुछ दावेदार लखनऊ और दिल्ली में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंघन में संभल सीट सपा के खाते में आई है। दोनों दलों में टिकट के लिए सबसे अधिक होड़ है। दिग्गज अपनी जीत के दावे रखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों और बड़े पदाधिकारियों को भरोसा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं कि अगर उन्हें पार्टी नेतृत्व मौका देकर उम्मीदवार बनाता है तो सीट जीत जाएगी। इसी क्रम में संभल नगर के सपा विधायक और कुंदरकी के सपा विधायक हाजी रिजवान ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सोमवार को लखनऊ में मुलाकात की।
विज्ञापन

इकबाल महमूद 2009 में संभल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं बिलारी के सपा विधायक मोहम्मद फहीम के चाचा मोहम्मद उस्मान भी सपा से टिकट के दावेदार हैं। जबकि वहीं पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क पहले ही सपा नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष फिरोजखां भी दावेदारी कर चुके हैं। वह भी सपा के बड़े नेताओं अपने संबंधों का हवाला देकर मिल चुके हैं। संभल सीट पर भाजपा के सत्यपाल सैनी सांसद हैं। भाजपा में उनके अलावा भी कई दावेदार हैं, जो नेतृत्व तक संपर्क बनाए हुए हैं। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने बताया कि संभल सीट पर 11 दावेदार हैं। इसमें कई दावेदार लखनऊ और दिल्ली में अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ संवाद भी बनाने में लगे हैं। एक दो दिन में जिले से पैनल बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed