फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पाक आर्मी के समर्थन में स्टेटस डालने पर भड़के भाजयुमो कार्यकर्ता

पाक आर्मी के समर्थन में स्टेटस डालने पर भड़के भाजयुमो कार्यकर्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
पाक आर्मी के समर्थन में स्टेटस डालने पर भड़के भाजयुमो कार्यकर्ता
संभल/बबराला। रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक युवक ने सोशल साइट की अपनी आईडी पर पाकिस्तान आर्मी के समर्थन में स्टेटस डाल दिया। जिसे देख कर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भड़क गए और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रजपुरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान की ओर से रजपुरा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सेमरी निवासी एक युवक ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर पाकिस्तान आर्मी के समर्थन में स्टेटस डाल रखा है। जिससे लोगों की देश भक्ति भावना को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। हिंदुस्तान में रहकर पार्क आर्मी का समर्थन करने वाला देशद्रोही ही हो सकता है। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि सेमरी का रहने वाला एक युवक जो कि वर्तमान में दिल्ली में रहता है और ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं है। जिसने पाक आर्मी के समर्थन में पोस्ट नहीं बल्कि स्टेटस डाल रखा है। युवक को फोन करके दिल्ली से बुलाया जा रहा है। जिससे पूछताछ की जाएगी। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल चौहान ने बताया कि किसी के भी द्वारा देश के दुश्मन पाकिस्तान की आर्मी के समर्थन में सोशल मीडिया पर स्टेटस डालना लोगों की देश भावना को भड़काने की कोशिश है। हमने रजपुरा पुलिस को तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed