फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   साहब- हमारी शादी करवा दो, परिजन नहीं मान रहे

साहब- हमारी शादी करवा दो, परिजन नहीं मान रहे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
साहब- हमारी शादी करवा दो, परिजन नहीं मान रहे
संभल। एक ही गांव में पले-बड़े और प्यार को परवान चढ़ाने वाले एक युवक और युवती अपनी शादी के लिए मदद मांगने पुलिस के पहुंचे। जिन्होंने परिजनों पर शादी में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए शादी कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

सामाजिक बंधनों का हवाला देते हुए पुलिस ने भी प्रेमी युगल को समझाया। प्रेमी युगल के जिद पर अड़े होने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी बुलाकर कानून के तहत उनकी सुरक्षा करने का हवाला दिया। इस दौरान प्रेमिका के परिजन प्यार के सामने झुक गए लेकिन प्रेमी के परिजनों ने साफ इंकार कर दिया। अब पुलिस युवक के परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल मामला नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां प्रेमी युगल प्यार की मंजिल पाने के लिए शादी करने की जिद पर अड़े हुए हैं। युवती के परिजन शादी कराने के लिए तैयार हैं लेकिन प्रेमी युवक के परिजन इस शादी का विरोध कर रहे हैं। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। प्रेमी युवक ने पुलिस को बताया कि वह गांव की ही एक युवती को दो वर्ष से प्यार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब शादी करना चाहता है तो उसके परिजन विरोध कर रहे हैं। जबकि वह प्रेमिका के साथ ही शादी कर खुश रहेगा। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए युवक के परिजनों को थाने बुलाकर समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी।

युवक अपनी शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। प्रेमी युगल के शादी करने की जिद का मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं प्रभारी निरीक्षक ने बताया मामला थाने में आया है। दोनों के परिजनों को समझाने का प्रयास चल रहा है। जिसमें प्रेमी के परिजन अभी नहीं माने हैं। जिन्हें कानून का हवाला भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed