फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   पुरानी पेंशन बहाली को आंदोलन की रणनीति बनाई

पुरानी पेंशन बहाली को आंदोलन की रणनीति बनाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को आंदोलन की रणनीति बनाई
बहजोई। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली के आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार कर सभी विभागों का संयुक्त प्रतिनिधि मंडल कलक्ट्रेट पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में अपने आगामी आंदोलन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष चौधरी मंगल सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद 28 जनवरी को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी से 12 फरवरी 2019 तक प्रदेश व्यापी हड़ताल की जाएगी। यदि 12 फरवरी तक मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में जिला संयोजक चंद्रकेश यादव, सुरेंद्र सिंह, सीडीओ स्टेनो सुनील दिवाकर समेत वीरेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, वेदपाल सिंह, जयप्रकाश शर्मा, पवन कुमार, चंद्रपाल सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, मनोज कुमार, प्रदीप व सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed