फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   अमरोहा में एनआईए की छापेमारी के बाद संभल का खुफिया तंत्र सतर्क

अमरोहा में एनआईए की छापेमारी के बाद संभल का खुफिया तंत्र सतर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में एनआईए की छापेमारी के बाद संभल का खुफिया तंत्र सतर्क
संभल। अमरोहा में एनआईए का छापा पड़ने के बाद लगातार संभल में सतर्कता बनी हुई है। कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी गतिविधियां पुलिस और खुफिया तंत्र की निगरानी में हैं। यह बात दीगर है कि इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ कहने के लिए राजी नहीं हैं। अधिकारियों से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सूचनाएं जुटाना देश और प्रदेश की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों का सामान्य कामकाज है। इसमें कोई अहम बात नहीं है। संभल के आतंकी कनेक्शन और संदिग्ध लोगों के बारे में अधिकारियों ने कहा कि निष्कर्ष में आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। बताते चलें कि यूपी पुलिस के विशेष दस्ते ने सोमवार को संभल में छानबीन की है। इससे पहले एनआईए के संभल आने की बात कही गई थी लेकिन इसकी अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई थी।
विज्ञापन

संभल के पड़ोसी जनपद अमरोहा समेत 17 स्थानों पर एनआईए और यूपी एटीसी के छापे पड़े थे जिसमें अमरोहा जिले से मुफ्ती सुहैल को संदिग्ध आतंकी बताकर गिरफ्तार किया गया था। मुफ्ती सुहैल के संभल में किससे संपर्क थे? यह छानबीन का विषय है। खुफिया तंत्र इसे लेकर कुछ लोगों की निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में बिना किसी वैध व्यापार के धनाड्य बने लोग और संदिग्ध नजर आने वाले व्यक्तियों पर खुफिया तरीके से नजर रखी जा रही है। यह बात भी चर्चा में है कि यूपी एटीएस और एनआईए ने संभल से भी कुछ सूचनाएं जुटाईं हैं। अमरोहा में जो संदिग्ध आंतकी पकड़ा गया है, उनके संभल से जुड़ाव को लेकर पूछताछ होने की भी खबर है। लेकिन इस बारे में कोई अधिकारी अधिकृत तौर पर कुछ कहने को राजी नहीं है। इस बीच आम लोगों का कहना है कि संभल अमन-पसंद लोगों का शहर है। कुछ लोगों की हरकतों से शहर की पहचान पर असर पड़ा है। ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि अगर उनके आसपास कोई व्यक्ति संदिग्ध तरीके से निवास कर रहा है तो उसके बारे में तत्काल पुलिस और खुफिया तंत्र को अवगत कराएं। ताकि छानबीन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed