{"_id":"5b37da804f1c1b2e168b525a","slug":"101530387072-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वापस लाने की जगह दोगुना हो गया कालाधन-धर्मेन्द्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वापस लाने की जगह दोगुना हो गया कालाधन-धर्मेन्द्र यादव
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबराला। क्षेत्र में एक कालेज के उद्घाटन समारोह के दौरान सपा सांसद ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्विस बैंक से काला धन वापस आने की बजाय दोगुना हो गया है।
कस्बा बबराला के निकट स्थित गांव हीरापुर इटउवा नवनिर्मित डिग्री कालेज के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के सभी वादे सभी झूठे साबित हुए है। केंद्र की भाजपा सरकार ने चुनाव से पूर्व विदेशों से कालेधन को वापस लाने का वादा किया था, लेकिन वापस लाने के बजाय यह दोगुना हो गया। न महंगाई घटी, न विकास दर बढ़ी। रुपया भी पिछले वर्षों के मुकाबले डॉलर से कमजोर पड़ गया। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। व्यापारी भी परेशान हो गए है। उन्होंने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए पहल की बात कही। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू, पूर्व विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, अमित यादव, अखिलेश यादव, रामू यादव, सत्यवीर, केपी यादव आदि उपस्थित रहे।