फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   100 million smile program in sambhal

लक्ष्य तय कर मन से काम करने से मिलेगी सफलता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
100 million smile program in sambhal
संभल के नरौली स्थित सरदार सिंह इंटर कालेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं के साथ मौज? - फोटो : SAMBHAL
संभल। संभल जिले के नरौली स्थित सरदार सिंह इंटर कालेज में अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम के तहत नारी सशक्तिकरण पर जोर रहा। विभिन्न क्षेत्रों की सफलतम महिलाओं ने मेरी कहानी मेरी जुबानी शीर्षक के तहत अपने जीवन संघर्ष का जिक्र करते हुए बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी पूनम मिश्रा ने कहा कि जो भी काम करें उसे पूरे मन से करें सफलता मिलेगी। अगर डरेंगी नहीं तो आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि अन्याय सहन न करें। तत्काल विरोध करें।
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजकीय डिग्री कॉलेज हयातनगर की प्राचार्य डा. प्रभा शर्मा ने कहा- बेटी और बेटे में कोई अंतर नहीं होता। बेटियां हर क्षेत्र में कामयाब हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई बेटी अपना इरादा बनाकर लक्ष्य के लिए प्रयास करे तो उसे कामयाबी अवश्य मिलेगी। विशिष्ट अतिथि एशियन हसीना बेगम हास्पिटल की वरिष्ठ चिकित्सक डा. स्मिता पाटिल ने कहा कि अगर मन में ठान लेें तो कुछ भी मुश्किल नहीं होता। जैसे वह एमबीबीएस करके डाक्टर बनीं।
विज्ञापन

वैसे ही नरौली की तमाम छात्राएं डाक्टर बन सकती हैं लेकिन सपने में भी अपने लक्ष्य को याद रखें। विशिष्ट अतिथि डा. प्रियंका गुप्ता ने बताया कि वह भीलवाड़ा राजस्थान की हैं लेकिन तमाम रुढ़िवादी सोच के बीच उन्होंने कामयाबी हासिल की है। उनकी जिद थी डाक्टर बनने की तो पिता ने भी सपोर्ट दिया और सफलता मिल गई। इसलिए खुद पर भरोसा करो और लक्ष्य के लिए आगे बढ़ो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामयाबी मिलती जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार की महिला हेल्पलाइन 181 की सुविधादाता प्रतीक्षा मिश्रा ने कहा कि वह पुलिस में जाना चाहती थीं लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इससे वह निराश नहीं हुईं बल्कि सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करती रहीं और अब 181 में सुविधादाता के पद पर है।

इसलिए प्रयास जारी रखें। हार न मानें। सरदार सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य करन सिंह ने अपराजिता मुहिम को सराहनीय बताया। कुवंर कंचन सिंह महाविद्यालय नरौली में हिंदी की विभागाध्यक्ष डा. ज्योत्सना शर्मा ने नारी गरिमा के लिए शपथ दिलाई। रानी इंद्र कुवंरि इंटर कालेज की प्रधानाचार्य रश्मि मिश्र, कुंवर कंचन सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य रुपेश मिश्रा समेत कई प्रमुख लोगों और शिक्षकों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed