{"_id":"62683b07ea6dd437da55b2a7","slug":"10-year-old-boy-dies-due-to-bike-collision-chandausi-news-mbd4260811162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर बाइक की टक्कर से दस वर्षीय मासूम की मौत मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर चंदौसी-बहजोई के बीच हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर बाइक की टक्कर से दस वर्षीय मासूम की मौत मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर चंदौसी-बहजोई के बीच हुआ हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर बाइक की टक्कर से दस वर्षीय बालक की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कोतवाली में करीब आधा घंटे से अधिक हंगामे की स्थिति रही। बाद में परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर गांव लहरावन तिराहे के निकट हुआ। मंगलवार सुबह 11 बजे करीब मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव लहरावन तिराहे के निकट एक बाइक ने होटल संचालक सोनू के पुत्र नैतिक (10) को टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव को लेकर कोतवाली पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक बालक अपनी मां के साथ मझौला गांव में रिश्तेदारी में जाने के लिए सुबह घर से निकला था। वह लहरावन में ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने आकर बालक में टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है। सीओ राकेश कुमार सिंह ने परिजनों को समझाकर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
टेंपो और बाइक की भिड़ंत, छात्र की मौत, साथी गंभीर
जुनावई थाना क्षेत्र के बैरपुर मिठनपुर मार्ग पर गांव घोंसली राजा के पास टेंपो व बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक टेंपो छोड़ फरार हो गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर टेंपो व बाइक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
गांव घोंसली वाहन निवासी नरेश पाल सिंह यादव का पुत्र अमित कुमार यादव (17) अपने दोस्त बाबूराम गुप्ता 18 वर्ष निवासी ज्योतिपुर जनपद अलीगढ़ के साथ बाइक से बैरपुर मेहराजी जा रहा था। जब बाइक सवार गांव घोंसली राजा के समीप हनुमान मंदिर के पास मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रहे टेंपो से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पहुंचे परिजन दोनों युवक को प्राइवेट वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाबूराम की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। अमित की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अमित कुमार गांव के हरि बाबा इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। बाबूराम व अमित कुमार दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। घटना से अमित के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।