फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   10 year jail for rape

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को दस साल का कारावास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
10 year jail for rape
चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव में आरोपी युवक ने जून 2017 में किशोरी को गोली मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था। इस मामले में अपर सत्र न्यायालय में आरोपी युवक को दस साल के कारावास साथ ही 44 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है
विज्ञापन

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता हरिओम प्रकाश उर्फ हरीश सैनी ने बताया कि कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने 14 जून को कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि घटना वाले दिन वह घर पर नहीं था। रात करीब नौ बजे महिलाएं शौच के लिए गई थीं। घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी अकेली थी। इस दौरान गांव का ही मुकेश घर में घुस आया था। आरोपी ने पहले उसकी बेटी से घर वालों के बारे में जानकारी की। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी को तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उसी समय घर के अन्य सदस्य वापस आ गए थे। आरोपी ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी थी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म करने सहित पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया था। इस मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट चंद्रमणि मिश्रा कर रहे थे। सभी पक्षों की सुनवाई, गवाही और साक्ष्यों के आधार पर सोमवार को फैसला सुनाया गया। इस मामले में न्यायालय में आरोपी को दस साल की सजा और 44 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed