फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   10 Quintal E waste siezed

10 क्विंटल ई-कचरा बरामद, जलाते हुए एक गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 27 Dec 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
10 Quintal E waste siezed
भलस्वा डं‌पिंग यार्ड में लगी आग पर हो रही राजनीत‌ि - फोटो : ani
हयातनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस ने छापा मारकर ई-कचरा जलाते एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके चार साथी भाग निकले। पुलिस ने मौके से चार क्विंटल की एल्युमीनियम की सिल्ली, 10 क्विंटल ई-कचरा, एक भट्ठी समेत अन्य सामान बरामद किया। पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन



संभल सर्किल के थाना क्षेत्रों में ई कचरा जलाने का धंधा लंबे समय से चल रहा है। पहले भी ऐसे मामले पकड़े गए हैं। अब हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव घुंघावली में ई कचरा जलाने का भंडाफोड़ हुआ है। थाना पुलिस को मंगलवार सुबह सात बजे मुखबिर ने सूचना दी कि गांव में एक स्थान पर कुछ लोग ई कचरा जला रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके का रुख कर लिया। पुलिस ने घेराबंदी करके एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि चार लोग भाग गए। पकड़े गए आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राहत जान पुत्र भूरे निवासी चपतियों की मढ़ैया थाना हयातनगर बताया।
विज्ञापन


उसने बताया कि भागे आरोपी मोहम्मद अली व मुनव्वर पुत्रगण घासी निवासी लाल मस्जिद सरायतरीन, नफीस पुत्र मेहंदी, फरीद पुत्र नफीस निवासीगण करूला थाना कटघर मुरादाबाद हैं। थाना प्रभारी नाथीराम पवार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौके से 4 क्विंटल एल्युमीनियम की सिल्ली, 10 क्विंटल ई कचरा, 1 भट्ठी, 1 इलेक्ट्रानिक कांटा और सिल्ली के 50 सांचे बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ई-कचरा जलने से प्रदूषित होता है पर्यावरण
संभल। ई-कचरा जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है। प्रदूषण फैलने की वजह से बीमारी फैलने का खतरा रहता है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। ई-कचरे के जलने से निकलने वाला धुएं मुंह के जरिये शरीर में जाता है तो बीमारी पनप सकती हैं।


सांस की बीमारी फैलने का खतरा ज्यादा
संभल। ई कचरा के धुएं से सांस की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। यह बात डाक्टर भी कह रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात डा. जितेंद्र सिंह ने बताया कि ई कचरा जलने से आसपास क्षेत्र के लोगों में सांस की बीमारी फैल सकती है। ब्लड से संबंधित रोग भी पनप सकता है। बताया यह भी जाता है कि कैंसर तक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed