फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Moradabad News : 1.05 lakh cusecs of water released from Narora

Moradabad News : नरौरा से 1.05 लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी, गंगा का जलस्तर बढ़ा

Mon, 08 Aug 2022 04:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2022 04:58 AM IST
सार

Moradabad News :  नरौरा बैराज से रविवार को 1.05 लाख पानी छोड़ा गया जिसके बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। फिलहाल अभी खतरे के निशान से गंगा 87 सेंटीमीटर दूर बह रही है। पहाड़ी इलाकों में मानसूनी बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है।

विज्ञापन
Moradabad News : 1.05 lakh cusecs of water released from Narora
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। नरौरा बैराज से रविवार को 1.05 लाख पानी छोड़ा गया जिसके बाद गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। फिलहाल अभी खतरे के निशान से गंगा 87 सेंटीमीटर दूर बह रही है।

विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों में मानसूनी बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है। शनिवार को नरौरा बैराज से 87 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था। रविवार को 1.05 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन


खतरे का निशान 178.76 मीटर है। फिलहाल गंगा 177.89 मीटर पर बह रही है। प्रशासन के अनुसार खतरे जैसा कोई माहौल नहीं है। जिले में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। नरौरा बैराज से 1.40 लाख क्यूसेक पानी से अधिक डिस्चार्ज होने पर खादर क्षेत्र के जंगल में बाढ़ का पानी घुसता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी अधिकारी लगातर गंगा के स्तर पर नजर बनाए हैं। बाढ़ संभावित गांवों के लोगों को प्रशासन पहले ही सूचना दे चुका है। नरौरा बैराज के तार बाबू संजय शर्मा ने बताया कि रविवार शाम चार बजे नरौरा गंगा बैराज पर पानी की कुल उपलब्धता एक लाख 21 हजार क्यूसेक रही। डाउन स्ट्रीम में एक लाख पांच हजार क्यूेसक पानी की निकासी की जा रही है।

मैदानी क्षेत्र में दिक्कत की कोई बात नहीं है। फिर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
रामकेश धामा, एसडीएम गुन्नौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed