फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   samajwadi party women worker

'महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगी सपा'

Sun, 21 Apr 2013 12:13 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party women worker

लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए पार्टी को चुस्त-दुरुस्त और सक्रिय करने में जुटे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

विज्ञापन


समाजवादी महिला सभा की ओर से सपा के प्रदेश कार्यालय पर हुई इस बैठक में सपा मुखिया ने कहा कि पार्टी की सफलता में महिलाओं को बड़ी भूमिका है।

महिलाएं संघर्ष के दिनों में आगे रही हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने कई बार पार्टी की तरफ से बसपा सरकार के खिलाफ मोर्चा लिया।

लोकसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी को सफलता दिलाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं को ही आगे आना पड़ेगा। महिलाएं आएंगी तभी पार्टी मजबूत होगी।

बैठक में तय हुआ कि चुनाव के लिहाज से महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए हर जिले में सम्मेलन किए जाएंगे।

प्रत्येक बूथ कमेटी में कम से कम छह महिलाएं रखी जाएंगी। सितंबर में लखनऊ में महिला कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन करके प्रदेश की महिलाओं से सपा के हाथ मजबूत करने का आग्रह करने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


मुलायम ने फिर दोहराया कि लोकसभा के आगामी चुनाव देश की राजनीति की दिशा व दशा दोनों को बदलने वाले होंगे। केंद्र में तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी।

ऐसे में सपा की भूमिका तभी महत्वपूर्ण होगी जब उसे उत्तर प्रदेश से कम से कम 60 सीटें मिलेंगी। यह काम महिलाओं के साथ दिए बगैर नहीं पूरा होगा।

सपा ने महिलाओं को हमेशा सम्मान दिया है। कई महिला कार्यकर्ताओं को आयोगों, निगमों व बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सदस्य बनाकर उनका सम्मान बढ़ाया गया है। आगे भी उनका सम्मान सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे
सपा के प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा की बहुमत से सरकार बनवाने में महिलाओं को विशेष योगदान रहा। उन्होंने बहुत संघर्ष किया।

महिलाओं को संगठन व सरकार में और भागीदारी दी जाएगी। सपा महिला सभा की अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने बताया कि महिलाओं ने नेता जी के दिल्ली पर कब्जे के सपने को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर बाकी न रखने का संकल्प लिया है।

सौतेला व्यवहार कर रहा केंद्र
मुलायम ने कहा कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। प्रदेश के विकास के लिए केंद्र से अपेक्षित मदद नहीं मिल रही है। देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा जैसे विषयों पर भी सरकार गंभीर नहीं है।

सपा मुखिया ने केंद्र सरकार को किसान और आम आदमी  के हितों की विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रस्तावित नया भूमि अधिग्रहण विधेयक पूरी तरह किसानों के शोषण को बढ़ावा देने वाला है।

मुलायम ने कहा कि बिहार को केंद्र की मदद की वह सराहना करते हैं। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भी केंद्र से जरूरी मदद मिलनी चाहिए। आरोप लगाया कि देश की सुरक्षा की ओर से केंद्र सरकार आंख बंद किए है।


राजनीति को धन कमाने का जरिया न बनाएं
मुलायम ने पार्टी के लोगों को हिदायत दी कि राजनीति को धन कमाने का जरिया न बनाएं। इसे सेवा का माध्यम मानें। कार्यकर्ता गरीबों और असहायों की मदद करें। आधी आबादी को अभी तक दबाकर रखा है। सपा सभी किस्म के अन्याय के विरोध में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed