{"_id":"23616a8a-92b5-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"saif-ali-khan-fought-with-officers-in-lucknow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में एयरपोर्ट अफसर से भिड़े सैफ अली खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में एयरपोर्ट अफसर से भिड़े सैफ अली खान
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर वीवीआईपी लाउंज में बैठने को लेकर फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और उनकी टीम के सदस्य ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर (डीटीएम) से भिड़ गए।
नाराज अभिनेता पहले तो वीवीआईपी लाउंज से नहीं उठे, लेकिन मामला बढ़ने पर शेड्यूल होल्डिंग एरिया में चले गए। वहां कुछ देर रुकने के बाद वह जेट की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए। सैफ लखनऊ व बाराबंकी में चल रही फिल्म ‘बुलेट राजा’ की शूटिंग के लिए आए थे। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन ने नोकझोंक की किसी घटना से इन्कार किया है।
सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को शूटिंग के बाद सैफ को दिल्ली जाना था। एयरपोर्ट पर कुछ देर आगंतुक हाल में घूमने के बाद वह टीम के सदस्यों के साथ वीवीआईपी लाउंज में जाकर बैठ गए। यह देख डीटीएम ने सैफ अली खान के निजी सचिव को अवगत कराया कि इस लाउंज का इस्तेमाल सिर्फ भारत सरकार से अधिकृत अतिविशिष्ट लोग ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में अभिनेता अगर बैठना चाहते हैं तो वह एक दो लोगों के साथ बैठ जाएं, लेकिन यह भी गलत है, क्योंकि वह माननीय की श्रेणी में नहीं आते। डीटीएम ने टीम के सदस्यों से बाहर निकलने का अनुरोध किया। इसके बाद अभिनेता व उनके साथ मौजूद लोग अधिकारी से भिड़ गए और दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई।
मौके पर पहुंचे एयरपोर्ट प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, लेकिन अभिनेता नाराज होकर शेड्यूल होल्डिंग एरिया में चले गए और दोपहर 2:50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट से रवाना हो गए।
ऐसा कोई मामला नहीं है। अभिनेता आए थे उन्हें दिल्ली जाना था, लेकिन उनके साथ कोई नोकझोंक या बदसलूकी नहीं हुई है। यह अफवाह है। ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर से भी उनकी किसी कहासुनी की बात सामने नहीं आई है।
सुरेश चंद होता, एयरपोर्ट निदेशक, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट