{"_id":"611e9cdd8ebc3e79a76f484d","slug":"youth-will-win-every-booth-rld-leaders-did-public-relations-under-the-program-saharanpur-news-mrt5524885143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर बूथ जीतेगा यूथ, कार्यक्रम के तहत रालोद नेताओं ने किया जनसम्पर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर बूथ जीतेगा यूथ, कार्यक्रम के तहत रालोद नेताओं ने किया जनसम्पर्क
विज्ञापन
ग्राम जगहेता में रालोद की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। हर बूथ जीतेगा यूथ कार्यक्रम के तहत रालोद नेताओं ने दर्जन भर गांवों में जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं की। उन्होंने आरोप लगाया कि जनविरोधी नीतियों के चलते लोगों का भाजपा से मोहभंग हो रहा है। उन्होंने कहा कि रालोद ने हमेशा ही किसान, मजदूर और समाज के वंचित तबकों की बेहतरी के लिए संघर्ष किया है।
बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के जगहैता नजीब, चंद्रपुरा, दौलतखेड़ी, खजूरहेड़ी, बांदूखेड़ी आदि गांवों में जिलाध्यक्ष राव केसर और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क किया। गांव जगहैता नजीब में दर्जन भर युवाओं ने किसान नेता अतुल फंदपुरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष राव केसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने देश एवं प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। महंगाई चरम सीमा पर है, तेल के दाम आसमान छू रहे हैं, रसोई गैस की कीमतें आज फिर बढ़ गई, देश का युवा रोजगार मांग रहा है, लेकिन सरकार को इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में मतदाताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिसमें हर बूथ पर युवा अपने मोहल्ले, गांव के छूटे हुए मतदाताओं का नाम सम्मलित करा लें। हर बूथ पर दस यूथ सक्रिय रहें।
इस दौरान मो. अहसान, मुस्तकीम, इस्लाम ,शाहरुख, साद, इमरान, अजीत सिंह, शबनूर, अभिषेक, मोनू, मुदस्सिर, इरशाद, इनाम, इरफान ,वसीम, अश्वनी, इसराइल आदि मौजूद रहे।