{"_id":"633dc6ddb468cc212431f9cb","slug":"youth-s-body-found-suspected-of-murder-saharanpur-news-mrt608245961","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: जंगल में युवक की लाश देख कांप गई लोगों की रूह, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: जंगल में युवक की लाश देख कांप गई लोगों की रूह, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 06 Oct 2022 04:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 04:21 PM IST
सार
खेतों पर काम करने गए किसानों ने एक युवक की लाश को देखा तो उनकी रूह कांप गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह चिलकाना रोड स्थित गांव हलालपुर के लोग जब अपने खेतों पर गए तो उन्होंने नहर किनारे युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तभी डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद देहात कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज चाहल भी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को मौके पर बुलवाया और मृतक की पहचान की कोशिश की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक काले रंग की पैंट और बनियान पहने हुए था। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। माना जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में आसपास के जिलों की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक