फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth of Meerut showed strength in Agniveer recruitment

Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती में मेरठ के युवाओं ने दिखाया दम

Mon, 14 Aug 2023 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth of Meerut showed strength in Agniveer recruitment
सहारनपुर के स्टेडियम में चल रही अ​ग्ननीवीर भर्ती से अंबाला रोड पर आते युवाओ नाश्ता प्रदान करता 
सहारनपुर। महानगर के डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती में रविवार को मेरठ के युवाओं ने दमखम दिखाया। युवाओं ने दौड़, बीम, जिकजैक, लंबी कूद में भाग लिया। इसके बाद जो युवा पास हुए, उनके दस्तावेज जमा कराए गए।
विज्ञापन

शनिवार की शाम से मेरठ के युवा सहारनपुर पहुंचना शुरू हो गए थे। युवा गांधी पार्क और गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में रुके। रात में एक बजे सेना के अधिकारियों ने डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर के निकट बैरिकेडिंग लगाकर बनाई गई अलग-अलग जगहों पर युवाओं को बैठाना शुरू कर दिया। रविवार की सुबह छह बजे दौड़ शुरू हुई, जो आठ बजे तक संपन्न हो गई। दौड़ में करीब एक हजार युवाओं ने भाग लिया। पास होने वाले युवाओं ने जिकजैक, बीम और लंबी कूद में अग्निपरीक्षा दी। इसके बाद पास हुए युवाओं ने अपने दस्तावेज जमा कराए।
विज्ञापन

- युवाओं को बांटे फल, बढ़ाया हौसला
रोजाना जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा युवाओं को फल वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही डीएम युवाओं का हौसला भी बढ़ा रहे हैं। रविवार को जिलाधिकारी के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार व सहायक खाद्य आयुक्त ग्रेड-2 पवन कुमार ने युवाओं को फल बांटकर सेना भर्ती के लिए उनको बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सपना पूरा करके रहेंगे, देश की सेवा करेंगे

भर्ती में शामिल होने आए युवा मेरठ निवासी यश चौधरी और समीर ने कहा कि सेना भर्ती होना उनका सपना है। इस सपने को पूरा करके रहेंगे। इसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की है। मेरठ निवासी विकास व अभिजीत ने कहा कि उनके परिवार की इच्छा है कि वे सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करें। वह भी चाहते हैं कि सेना में भर्ती हों और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed