फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth murdered and body dumped in sugarcane field.

Saharanpur News: युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

Sat, 18 Jul 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered and body dumped in sugarcane field.
गांव कुतुबपुर में युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण। संवाद
सरसावा(सहारनपुर)। कुतुबपुर गांव में शुक्रवार शाम विपिन उर्फ भूरू (20) की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। हत्या करने के बाद शव को करीब 10 फीट तक घसीटा गया। उसके कान से खून निकल रहा था। गले पर रस्सी और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान मिले। देर रात तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। शक के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कुतुबपुर गांव निवासी बृजपाल का छोटा बेटा विपिन उर्फ भूरू शुक्रवार शाम चार बजे घर से निकला था। छह बजे उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में मिला। खेत मालिक जब वहां दवाई डालने गया तो युवक का शव देखा। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौत की खबर सुनते ही परिजन और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। विपिन के कान में से खून निकल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ पहले मारपीट हुई।
विज्ञापन

वहीं उसके गले पर भी चोट के निशान है। उसकी चप्पल करीब 10 फीट दूरी मिली है। वहीं घसीटने के निशान भी मिले हैं। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मोबाइल भी गायब मिला है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। प्राथमिक जांच में आय है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-- चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करता था विपिन
विपिन चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करता था। कई महीनों के बाद घर आया करता था। तीन-चार दिन पहले ही वह घर आय था। इससे पहले वह ट्रक हेल्पर था। मृतक दो भाई हैं। बड़ा भाई नितिन है, जो पिता के साथ खेतीबाड़ी करता है। परिवार में 25 बीघा जमीन है। विपिन की अभी शादी नहीं हुई थी।

------प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चलेगी।

- मयंक पाठक, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed