फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth marathon held on Netaji's birth anniversary

Saharanpur News: नेताजी की जयंती पर हुई युवा मैराथन

Mon, 23 Jan 2023 05:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jan 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
Youth marathon held on Netaji's birth anniversary
सहारनपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आरएसएस द्वारा मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रविवार को युवा मैराथन डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम से शुरू हुई, जो गांधी पार्क, अग्रसेन चौक, जीपीओ रोड, कोर्ट रोड पुल, कोर्ट रोड, कोतवाली सदर बाजार मार्ग, जिला अस्पताल चौक, देहरादून चौक, घंटाघर होते हुए पुन: स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न हुई। दौड़ में 475 युवाओं ने सहभागिता की। प्रथम स्थान पर रहने वाले 20 युवाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैराथन दौड़ में युवाओं में उत्साह और उल्लास देखने को मिला। दौड़ में एक युवा ऐसा भी शामिल हुआ, जिसके दोनों हाथ नहीं थे। विभाग प्रचारक प्रवीर ने कहा कि देश के युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चलकर भारत को पराक्रमी बनाएं। युवा वर्ग भौतिक सफलताओं को लक्ष्य नहीं बनाकर आदर्श और सार्थकता के साथ जीवन जीने का प्रयास करें। युवाओं को बताया कि संघ 2025 में अपने स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम होंगे।
महानगर प्रचारक चक्षु ने युवाओं को नेता जी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय से अवगत कराया। इसके साथ ही नेता जी के नारे तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा को भी याद दिलाया। कहा कि नेताजी ने आजाद हिंद फौज की विषम परिस्थितियों में स्थापना करके देश को आजादी दिलवाई थी। उसी प्रकार युवा उनसे प्रेरणा लेकर देशहित में जुट जाए। विभाग संचालक राकेश वीर ने बताया कि नेताजी ने अपनी मातृभूमि को स्वतंत्र कराने हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था।
विज्ञापन

इस दौरान आदर्श वीर, रमेश कुमार, प्रचार प्रमुख अरिहंत जैन, विधायक मुकेश चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर, अमित शर्मा, शिवम वर्मा, अरविंद चौहान, हरीश, सौरभ, अनुराग अमित शर्मा, कुमार सानू, हार्दिक,हर्ष, रजनीश, अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed