फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth killed in bike collision, two injured

बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Sat, 24 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in bike collision, two injured
बेहट। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर वन विभाग की नर्सरी के पास दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। उन्हें बेहट सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बेहट और कलसिया के बीच हुआ। सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सरकथला निवासी दो सगे भाई बॉबी (21) और सौरभ (17) पुत्रगण प्रताप सिंह मिर्जापुर थाना क्षेत्र के किसी गांव में अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। घर लौटते समय हाईवे पर वन विभाग की नर्सरी के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दूसरी बाइक पर मुस्तकीम (20) पुत्र मुकर्रम निवासी समसपुर नौगांवा थाना मिर्जापुर, हाल निवासी संसारपुर कोतवाली बेहट सवार था। हादसे में बॉबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुस्तकीम व सौरभ घायल हुए है। हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहट सीएचसी भिजवाया, जहां से मुस्तकीम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किरनपाल सिंह ने बताया, कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed