{"_id":"62e6c337c6572f4e001ef503","slug":"youth-killed-in-bike-collision-three-injured-saharanpur-news-mrt5992714172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

सहारनपुर, चिलकाना। चिलकाना गंदेवड़ मार्ग पर शाकुंभरी शुगर मिल टोडरपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।
बेहट क्षेत्र गांव फतेहपुर निवासी विपिन कुमार निवासी ग्राम उगरपुर ओवरहेड टैंक पर ऑपरेटर का काम करता था। विपिन परिवार सहित उगरपुर में ही रहता था। रविवार दोपहर बाद वह अपनी पत्नी राजेश तथा पुत्री राधा के साथ अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह टोडरपुर शुगर मिल पर पहुंचा तो, सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी की बाइक टक्कर हो गई। बाइकों की टक्कर में विपिन (35) वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी राजेश (32) वर्ष तथा पुत्री राधा (14) वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार राशिद निवासी टोडरपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक विपिन की तीन पुत्रियां तथा एक पुत्र है। जिनका रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।