फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth drowned in Yamuna river, search continues

यमुना नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Yamuna river, search continues
चिलकाना। क्षेत्र के गांव टोडरपुर में यमुना नदी किनारे पत्थर पर बैठा युवक फिसलने पर नदी में जा गिरा। ग्रामीणों ने युवक को तलाश किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। रविवार की रात में नौ बजे के बाद तक युवक को तलाश किया जाता रहा।
विज्ञापन

गांव टोडरपुर यमुना नदी किनारे पर ही बसा हुआ है। इसी गांव का रहने वाला अरविंद (21 वर्षीय) रविवार की रात में करीब सात बजे यमुना नदी के बंधे पर गया था। यमुना नदी का तेज बहाव पानी चल रहा है। युवक जिस पत्थर पर बैठा था, वह पत्थर अपनी जगह से खिसक गया। इस कारण अरविंद भी पानी में गिर गया। राहगीरों ने युवक को पानी में गिरता देख लिया और शोर मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गांव के कई युवकों ने पानी में उतरकर युवक को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद चिलकाना थाना प्रभारी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश भारती ने बताया पुलिस लाइन से भी गोताखोर की टीम बुलाई जा रही है। इसके बाद गोताखोरों के जरिये युवक को तलाश कराया जाएगा। रात में अंधेरा होने के कारण युवक को तलाशने में परेशानी भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed