फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies under suspicious circumstances, fear of murder

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 05 May 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, fear of murder
मोमिन का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव बेगी नगर निवासी मोमिन (25) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पास के ही गांव बल्ला मजरा निवासी युवती के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों पति-पत्नी में क्लेश चल रहा था। इसके चलते पत्नी बार-बार अपनी मायके में चली जाती थी। मृतक के भाई मुस्तकीम ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उसके भाई की पत्नी पंचायत द्वारा ही मोमिन के घर पर आई थी। आरोप है कि तब से खटपट और बढ़ गई थी। बुधवार शाम उसके भाई से बात हुई थी उसने खेत पर आ कर काम कराने को कहा था, लेकिन जब बृहस्पतिवार की सुबह वह खेत पर नहीं पहुंचा तो उसने अपने बेटे को उसे बुलाने भेजा जहां वह पेड़ के नीचे मृत पड़ा था। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह पेड़ से नीचे गिर कर मर गया है।
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा। मृतक के भाई मुस्तकीम ने कोतवाली में तहरीर देते हुए अपनी भाभी और तीन अज्ञात लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मोमिन की मौत के बाद विलाप करती परिजन महिलाएं

मोमिन की मौत के बाद विलाप करती परिजन महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed