{"_id":"5ee90ce48ebc3e42af3d33b6","slug":"youth-dies-in-roadways-collision-saharanpur-news-mrt486760799","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत
नानौता (सहारनपुर)। रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हुए 38 वर्षीय युवक की उपचार के लिए जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बस चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ग्राम चौरा निवासी अरुण कुमार पुत्र अमरीश ने बताया कि सोमवार को उसके चाचा अनिल कुमार पुत्र शेर सिंह थानाभवन से अपने गांव बाइक द्वारा जा रहे थे। जैसे ही वह चौरा मोड़ पर पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही छुटमलपुर डिपो की रोडवेज बस की बाइक में जबरदस्त टक्कर ली, जिससे उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए ओर बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उपचार हेतु सहारनपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए बस चालक ऋषिपाल पुत्र जयपाल निवासी ग्राम नोजल थाना थानाभवन जिला शामली को गिरफ्तार कर चालान किया है।