{"_id":"602abb5c8ebc3ee97f58e9c3","slug":"youth-dies-in-road-accident-saharanpur-news-mrt52554470","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
सहारनपुर। कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में बाईपास पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक हरिद्वार का रहने वाला था।
उत्तराखंड के जनपद जनपद हरिद्वार के थाना मंगलौर के गदरअड्डा निवासी धर्मेंद्र सिंह (36) और अमरजीत सिंह (42 ) सोमवार की सुबह लाखनौर-अंबाला हाईवे (बाइपास) से बाइक पर जा रहे थे। कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने धर्मेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। पता लगा तो परिवार को लोग भी अस्पताल पहुंचे। कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि अमरजीत सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
------------------
युवक की संदिग्ध परस्थितियों में मौत
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में रिश्तेदार को देखने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि नानौता क्षेत्र के गांव रनियाली दयालपुर निवासी प्रवीण दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने आए थे। अस्पताल के निकट ही प्रवीण की अचानक तबियत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।