{"_id":"619fd4d072a40322b32e61b4","slug":"youth-dies-due-to-threshing-machine-saharanpur-news-mrt566310446","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: थ्रैसिंग मशीन में आने से कटा युवक का आधा शरीर, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: थ्रैसिंग मशीन में आने से कटा युवक का आधा शरीर, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 26 Nov 2021 05:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 05:39 PM IST
सार
सहारनपुर में थ्रेसिंग मशीन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
अजय का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के तीतरो में थ्रेसिंग मशीन से उड़द की निकासी कर रहे युवक की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम डूभर किशनपुर निवासी कवंरपाल का बेटा अजय कुमार (24) टैक्ट्रर से किराये का कार्य करता है। गुरुवार की शाम को गांव के ही महेंद्र के खेत में उड़द की फसल की थ्रेसिंग मशीन से निकासी कर रहा था। इसी दौरान मशीन में अचानक आयी तकनीकी कमी को उसने ठीक करने का प्रयास किया तो मशीन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक युवक का नीचे का आधा शरीर मशीन से कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की हादसे में मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि मृतक युवक अविवाहित था।
यह भी पढ़ें: हथियारों के सप्लायर: सिपाही से निकला ये बड़ा कनेक्शन, सामने आई खौफनाक सच्चाई, सबूत हैं ये तस्वीरें