फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies due to electrocution

Saharanpur News: करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Wed, 03 May 2023 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
गंगोह। निर्माणाधीन दुकान में करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। परिजन बिना कार्रवाई उसके शव को गांव ले गए। वहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव झाडवन निवासी पूर्णचंद गांव में सर्राफ का कार्य करते हैं। उनका बेटा सौरभ कुमार (22) भी दुकान के काम में उनका हाथ बंटाता था। बताया गया कि पूर्ण चंद ने गंगोह में दुकान के लिए काॅलेज मार्ग पर जगह ली थी जिस पर निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार शाम सौरभ दुकान पर निर्माण कार्य देखने के लिए गंगोह आया हुआ था। बारिश के कारण वहां पानी भरा हुआ था। बताया गया कि वहां बिजली का कोई केबिल भी था जिसमें कट लगा हुआ था, इस कारण वहां पड़े पानी में भी करंट आ गया था। वहां से सामान हटाते समय सौरभ करंट की चपेट में आ गया। जब तक उसके पास कोई आता, उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सौरभ की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के उसका शव गांव में ले गए। मंगलवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed