फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth dies after consuming poison under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से युवक की मौत

Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after consuming poison under suspicious circumstances
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से युवक की मौत
विज्ञापन

देवबंद। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए गए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के ससुराल वालों ने परिजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
देवबंद कोतवाली के गांव फुलासी निवासी मोनू 26 पुत्र पाल्ला को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद परिजनों द्वारा सीएचसी पर रविवार की सुबह भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत के बाद उसकी ससुराल पक्ष के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने युवक के परिजनों पर जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैन्तुरा ने बताया कि मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed