{"_id":"65a3b11d3c67f926dd0ca7cd","slug":"youth-died-in-accidents-five-including-woman-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-16497-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हादसों में युवक की मौत, महिला सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हादसों में युवक की मौत, महिला सहित पांच घायल
Sun, 14 Jan 2024 03:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:32 PM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर/नागल। फतेहपुर कलसिया मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, नागल में मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर बाइक व कार की टक्कर में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।
फतेहपुर थाना क्षेत्र में माजरी पेट्रोल पंप के सामने कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर निवासी सचिन उर्फ कपिल (22) पुत्र अतर सिंह शुक्रवार को रात करीब 10 बजे छुटमलपुर से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में सामने से आ रही प्राइवेट यात्री बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पुलिस ने सीएचसी भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर भेज दिया गया था । वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सचिन अविवाहित था और राजस्थान में मजदूरी करता था। वह चार दिन पहले ही गांव आया था। देर शाम शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
दूसरी घटना में देहरादून निवासी मदनलाल अपने परिवार के साथ मेरठ से घर लौट रहे थे कि शनिवार शाम चार बजे नागल क्षेत्र में बडूली चौराहे से पहले आगे चल रहे बाइक सवार से उनकी कार टकरा कर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मदनलाल, उनकी बेटी शिल्पा सोनी, बेटा विकास सोनी तथा बाइक सवार मोनू एवं राजेश निवासीगण गांव रुपडी जुनारदार थाना नागल घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शिल्पा, मोनू व राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया की घटना की तहरीर नहीं आई है।