{"_id":"6960048d1a89331a750a5358","slug":"youth-attempted-suicide-in-de-addiction-center-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-166839-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
Fri, 09 Jan 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मल्हीपुर रोड स्थित रुद्राक्ष नशा मुक्ति केंद्र में पंतनगर निवासी परम गुप्ता (28) ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
परम गुप्ता का परिवार काफी साल से शहर की पंतनगर कॉलोनी में रहता है। 30 दिसंबर को उनके पिता सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक प्रेमचंद गुप्ता संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। नशे की आदत के चलते परम गुप्ता को कई माह से नशा मुक्ति केंद्र में रखा जा रहा था। बुधवार को पंतनगर में प्रेमचंद गुप्ता की तेरहवीं थी। इसमें परम गुप्ता को नशा मुक्ति केंद्र से लेकर पहुंचे थे। वहां से मौका पाकर परम गुप्ता भाग गया था। बृहस्पतिवार तड़के वह अपने घर पहुंचा। कुछ समय बाद नशा मुक्ति केंद्र की टीम उसे दोबारा वहां से लेकर आ गई। बताया जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र में आने के कुछ घंटे बाद परम ने बेल्ट से आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
उधर, नशा मुक्ति केंद्र प्रभारी सूरज शर्मा का कहना है कि परम को लेने उसके घर गए थे, जिसके बाद परम ने बेल्ट से आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस को सूचना दे दी गई थी। थाने में तहरीर भी दी जा रही है।