फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youth arrested for extorting money by trapping in honeytrap

हनीट्रैप में फंसाकर पैसा वसूलने वाला युवक गिरफ्तार

Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for extorting money by trapping in honeytrap
आरोपी शहजाद - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से अपनी पत्नी के जरिए लोगों को फंसाकर अवैध उगाही करने वाले युवक को थाना कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 30 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि जिले में हनीट्रैप के मामले होने की जानकारियां मिल रही थी। इसी के तहत सभी थानों की पुलिस को सतर्क कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने मानकमऊ निवासी शहजाद को पकड़ा, जबकि उसकी पत्नी मौके से फरार हो गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नी लोगों से फेसबुक व व्हाट्सएप के माध्यम से दोस्ती करते थे। आरोपी की पत्नी लोगों से अश्लील बातें करती थी और इसके बाद वीडियो कॉलिंग कर बातचीत की जाती थी। इसके बाद व्यक्ति को आरोपी मिलने के बहाने बुलाते थे। फिर उसकी अश्लील बातों की रिकार्डिंग व मेसेज होने की बात कहकर अवैध वसूली करते थे। दोनों ने शुक्रवार को ही एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये वसूले थे, जिसकी रिपोर्ट थाना कुतुबशेर में दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे पकड़ लिया, जबकि उसकी पत्नी मौके से फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी के पास से 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक को किया लाइन हाजिर
सहारनपुर। एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम थाना नागल में तैनात उपनिरीक्षक रणवीर शर्मा को लाइन हाजिर किया गया है। उपनिरीक्षक अपने क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed