फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Youngsters flew pant, elders distributed khichdi

युवाओं ने उड़ाई पंतग, बड़ों ने बांटी खिचड़ी

Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Youngsters flew pant, elders distributed khichdi
गंगोह में दिव्यांग को ट्राई साईकिल वितरित करते लायन्स क्लब सदस्य - फोटो : SAHARANPUR
युवाओं ने उड़ाई पंतग, बड़ों ने बांटी खिचड़ी
विज्ञापन

बड़गांव/छुटमलपुर/चिलकाना/नागल/गंगोह (सहारनपुर)। जिले के देहात में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों और युवाओं ने जहां जमकर पतंगबाजी की। वहीं, तिल के लड्डुओं, रेवड़ी और खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया।
बड़गांव में दिनभर आसमान रंगबिरंगी पतंगों से भरा रहा। सुबह से युवक छतों पर पतंग उड़ाने में मशगूल रहे। कस्बे में दिन भर वो काटा वो मारा की आवाजें गूंजती रही। मकर संक्रांति पर लोगों ने दान पुण्य भी किए। श्रद्धालुओं ने सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद पूजा अर्चना के बाद गायों को चारा डाला। महिलाओं ने तिल के लड्डू मूंगफली दान किया। छुटमलपुर में युवा शक्ति अग्रवाल महासभा के सदस्यों अशोक गुप्ता, मुकुल अग्रवाल, विकास गुप्ता, सचिन बंसल, विपिन प्रधान, सुमित बंसल, प्रवीण बंसल, कन्हैया बंसल, नीरज गर्ग, निकुंज, सुमित जिन्दल, विपिन गोयल, विपिन सिंघल, मोहित, अमित बंसल आदि ने खिचड़ी का प्रसाद बांटा। वैदिक शिव सत्संग मंदिर पर ऋषिपाल धीमान, राहुल राणा, सुभाष सैनी, दिनेश शर्मा, गौरव शर्मा आदि ने खिचड़ी प्रसाद बांटा। लायंस क्लब छुटमलपुर द्वारा गांधी चौक रुड़की रोड एवं मित्तल क्लिनिक पर खिचड़ी वितरण किया गया। लायन डा. दीपक ठक्कर, लायन मुकेश गुप्ता, लायन डॉ विनोद कुमार, नरेश खुराना, नेहरू लाल शर्मा, चेयरमैन लायन अमर कान्त का सहयोग रहा।
विज्ञापन

चिलकाना में श्री सत्संग मंडल के तत्वावधान में श्री कंकरो वाला मंदिर सुल्तानपुर में यज्ञ तथा आरती के बाद खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। श्री सत्संग मंडल के संरक्षक पंडित जय नारायण शर्मा, शिवनंदन शर्मा, गौरव गुप्ता, निशांक जैन, आशु सैनी, सेंटी गुप्ता, बसन्त गुप्ता, रवि कालरा, नील कमल गुप्ता, मांगेराम धीमान, विकास सैनी, पवन गुंबर, सचिन सैनी, अनिल कश्यप, आदेश सैनी, बीसी राम रहे। इसके अलावा मेन बाजार स्थित शिव मंदिर में डा. नरेश चंद दत्त, हेमंत त्यागी के नेतृत्व में मकर संक्रांति का खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। नागल में व्यापारियों द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। कपिल डाबर, अजय अग्रवाल ,अजब सिंह बिल्ला, हेमंत अरोड़ा, अंकित त्यागी, संजय कश्यप, ओमवीर सिंह पीलू, विजयपाल आर्य, संदीप वर्मा, अनीश डाबर ,मनोज शर्मा, नरेश शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह में कुआखेड़ा स्थित संगम पर सुबह से ही लोगों का जाना शुरू हो गया था। यमुना में कम पानी होने के बाद भी श्रद्धालु वहां भी पहुंचे। इस बार मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य देवता पूरी तरह चमक नहीं दे पाए। सुबह सवेरे मौसम खराब रहा लेकिन उसके बाद दोपहर में धूप-छांव का खेल चलता रहा। पीठ बाजार, कालेज रोड, पुरानी घास मंडी, सराय पट्टी, शिव चौक समेत अनेक स्थानों पर भी कार्यक्रम हुआ। लायंस क्लब सेंट्रल ने एक दिव्यांग को ट्राई साइकिल भेंट की।

सुल्तानपुर मंदिर प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु।

सुल्तानपुर मंदिर प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु।- फोटो : SAHARANPUR

नागल में प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु।

नागल में प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु।- फोटो : SAHARANPUR

छुटमलपुर में खिचडी का प्रसाद वितरित करते श्रद्वालु

छुटमलपुर में खिचडी का प्रसाद वितरित करते श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed