{"_id":"69f105669b980aabb405d2ec","slug":"young-womans-body-found-in-canal-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-174332-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रजबहे में मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रजबहे में मिला युवती का शव
Wed, 29 Apr 2026 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
शाकंभरी। कोतवाली मिर्जापुर के गांव रजापुर नौगांवा के पास रजबहे में सोमवार देर रात युवती का शव पड़ा मिला। युवती के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले हैं। उसका गला भी रेता गया है।
आशंका है कि युवती की हत्या कर शव को रजबहे में फेंक दिया गया। युवती की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
पुलिस के मुताबिक, युवती की उम्र करीब 21 साल है। मृतका ने काले रंग के कपड़े पहने थे। गर्दन के नीचे शरीर पर तितली का टैटू बना है। शरीर पर जगह-जगह चाकू से वार के निशान मिले हैं। इसके साथ ही किसी धारदार हथियार से गला कटा हुआ है।
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी देहात मयंक पाठक, सीओ बेहट वैभव पांडे भी रात में ही मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही लापता युवतियों की सूची से शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवती कौन है, वह नौगांवा रजबहे तक कैसे पहुंची और उसकी हत्या किन परिस्थितियों में की गई। रंजिश और प्रेम प्रसंग सभी बिंदुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है।