फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Young man died due to poisoning, there was chaos in the family

Saharanpur News: जहर खाने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Young man died due to poisoning, there was chaos in the family
छुटमलपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता की भी छह माह पूर्व मौत हो गई थी। वह अपने पीछे पत्नी और एक साल के मासूम बेटे को रोता बिलखता छोड़ गया। देर शाम गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाने के गांव हलवाना निवासी सुमित (28) पुत्र राजेंद्र किसी कीटनाशक कंपनी में काम करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम उसने परिजनों को अपने मोबाइल से फोन किया कि वह हाजीपुर के जंगल में है और उसने जहर खा लिया। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया। इस खबर के मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। सुमित का चाचा, छोटा भाई और अन्य परिजन बाइकों से उसकी तलाश के लिए दौड़े। घंटे भर की मशक्कत के बाद वह एक खेत में मरणासन्न हालत में पड़ा मिल गया। आनन फानन में परिजन उसे लेकर फतेहपुर सीएचसी पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजा।
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद कोहराम मचा है। उसका एक छोटा भाई है जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी और बेटे के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। बताया जाता है कि कर्ज के चलते सुमित परेशान चल रहा है। कर्ज देने वाले लगातार तगादा कर रहे थे। इसके लेकर घर में भी क्लेश रहने लगा था। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि परिजनों ने मौखिक में मानसिक तनाव में जहर खाने की बात बताई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed