{"_id":"65678c360e02abf3510fb195","slug":"you-have-done-very-poor-work-like-boorish-people-get-it-rectified-immediately-divisional-commissioner-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-13830-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंवारों की तरह बेहद घटिया काम किया है, तुरंत ठीक कराओ : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंवारों की तरह बेहद घटिया काम किया है, तुरंत ठीक कराओ : मंडलायुक्त
Thu, 30 Nov 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के स्टेडियम में स्मार्ट सिटी के तहत निर्मित जिम, जूडो व बहुउद्देश्य सभागार का निरीक्षण
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 20 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त खामियां देख खासे नाराज हुए। पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे बहुद्देशीय हॉल को घटिया बताते हुए तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए। स्मार्ट जिम में भी कई खामियां देख उन्होंने अभियंताओं और प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। सहायक अभियंता और प्रोजेक्ट मैनेजर भी मंडलायुक्त के सवालों के जवाब नहीं दे सके।
मंडलायुक्त डाॅ. हृषिकेश भास्कर यशोद बुधवार की दोपहर डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में परियोजनाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ/नगरायुक्त भी रहीं। स्मार्ट जिम में वेंटीलेशन नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सीढ़ी में लेवल ठीक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वह खुद को नहीं रोक पाए और बोले कि गंवारों की तरह काम किया है।
जूडो और बहुद्देशीय हॉल में भी मिलीं खामियां
इसके बाद वह जूडो हॉल पहुंचे। यहां दीवारों पर लगे पंखों के चलने पर तेज आवाज आने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें हटाने के निर्देश दिए। दीवारों की रंगाई, शौचालय में पानी रुकने और सीलन पर सहायक अभियंता को फटकार लगाई। इसके बाद वह बहुद्देशीय हॉल का निरीक्षण करने पहुंचे। हॉल में खुले बिजली के तार और दीवारों के रंग पर उन्होंने एतराज जताया। हॉल की दीवारों पर लगाए गए पैनल को देख नाराज जताई। नगरायुक्त ने भी लाल रंग के पैनल लगाने पर हैरानी जताई। पैनल पर गंदगी और कीलें साफ नजर आने पर मंडलायुक्त ने कहा कि यह घटिया काम है, जिसे तुरंत ठीक कराया जाए। अन्यथा भुगतान रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्वीमिंग पूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम के मुख्य अभियंता निर्माण बीके सिंह, स्मार्ट सिटी के डीजीएम दिनेश सिंघल, कंपनी सचिव शंकर तायल, यूपीपीसीएल के परियोजना अधिकारी अवधेश कुमार शर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया है। कई परियोजनाओं में खामियां मिली हैं, जिनको ठीक करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। यदि सुधार नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद, मंडलायुक्त