फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   You can avoid corona only by being aware

जागरूक होकर ही बच सकते हैं कोरोना से

Sun, 15 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
You can avoid corona only by being aware
सुल्तानपुर के कैम्प में लोगों को विभिन्न रोगों की जानकारी देते डॉ अंशज। - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। एमएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मुलाना के तत्वावधान में लगे नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप में 311 मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। कैंप में कोरोना से बचाव की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

रविवार को सुलतानपुर के नव जनोदय इंटर कॉलेज में आयोजित चिकित्सा शिविर में मुलाना अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अंशज ने कहा कि स्वच्छता एवं जागरूकता से ही हर बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में भयभीत है। कोरोना से बचने का एक ही तरीका है कि हम स्वयं जागरूक हो। बुखार जुकाम आदि होने पर तुरंत अस्पताल से संपर्क करें तथा किसी दूसरे से हाथ न मिलाए।
विज्ञापन

नगर चेयरमैन अकबर कुरैशी ने कहा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। मुलाना अस्पताल के मार्केटिंग मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि इस तरह के कैंपों का आयोजन जरूरतमंद लोगों को उनके आसपास ही सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है। इससे लोग जरूर लाभान्वित होंगे। कैंप में हृदय, हड्डी तथा सामान्य तरह के 311 मरीजों की जांच डॉ. श्रेय, डॉ. हिमांशु गर्ग, डॉ. अंशज, डॉ. गौरव अग्रवाल ने की । 85 लोगों की नि:शुल्क ईसीजी की। 112 लोगों के ब्लड शुगर की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप में राजीव सिंघल, बालकृष्ण शर्मा, प्रधान चौधरी संजय, हरिचंद, चमन लाल, जयपाल सैनी, सीताराम सैनी, राजीव भारद्वाज, यूसुफ कुरैशी, निशांक जैन, बसंत गुप्ता, पवन गुम्बर, सुरेश सैनी, नरेश, सुनील सैनी आदि रहे।

सुलतानपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप में उमड़ी मरीजों की भीड़।

सुलतानपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप में उमड़ी मरीजों की भीड़।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed