फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yogi reviewed development works in 34 minutes

Saharanpur News: 34 मिनट में विकास कार्यों की समीक्षा कर गए योगी

Fri, 26 May 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Yogi reviewed development works in 34 minutes
सहारनपुर के शाकंभरी विश्वविद्यालय में डीएम व ठेकेदार व वीसी जनप्रतिनी​धियो की बैठक लेते मुख्यमं
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 34 मिनट में विकास कार्यों की समीक्षा कर गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को भी विकास कार्यों नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता रोड स्थित मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में हेलीकाप्टर से पहुंचे। उन्होंने जहां विश्व विद्यालय के कार्यों की प्रगति देखी, वहीं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कार्यों में गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सैनी व बृजेश सिंह, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर अजय कुमार, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को निर्देश दिए कि विकास कार्यों पर नजर रखें। इसमें अगर कोई अधिकारी लापरवाही बरत रहा है तो तुरंत शासन को अवगत कराकर कार्रवाई कराएं।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को निर्देश दिए कि अपराधियों को किसी सूरत में न बख्शा जाए। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार को विकास कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा कि कोई कार्यदायी संस्था, ठेकेदार या फिर अधिकारी विकास कार्यों में अनियमितता बरत रहा तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कराएं। विकास कार्यों में लापरवाही क्षमा योग्य नहीं होगी। 34 मिनट यहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पड़ोसी जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली क्षेत्र के गांव तुलसीपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने किया स्वागत
सरसावा एयरपोर्ट पर सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, मामचंद लांबा, शशीबाला पुंडीर, नरेश सैनी, महिपाल माजरा, सुखबीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, सुरेंद्र शर्मा, मेलाराम पंवार, राजपाल जुड्डा, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, विजय माहेश्वरी, कृष्ण लाल अरोड़ा, डीसीडीएफ के चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सुरक्षा रही चाकचौबंद, रूट रहा डायवर्ट

मुख्यमंत्री के मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय पहुंचने पर सुरक्षा चाकचौबंद रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी व आरआरएफ के जवान तैनात रहे। इसके साथ ही यातायात पुलिस भी मुस्तैद रही। सुरक्षा की कमान एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के हाथ में रही, जो जनता रोड का भ्रमण करते रहे। वहीं, रूट भी डायवर्ट रहा। जब तक मुख्यमंत्री विश्व विद्यालय में रहे, तब तक शहर से जनता रोड और पुवांरका से शहर की तरफ किसी वाहन को नहीं आने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed