फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Yogi government gave safe environment to women

योगी सरकार ने महिलाओं को दिया सुरक्षित माहौल

Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Yogi government gave safe environment to women
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि योगी सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से महिलाओं का उत्थान हुआ है।
विज्ञापन

दाबकी रोड पर रविवार को आयोजित भाजपा के महिला सम्मेलन में कांता कर्दम ने कहा कि पूर्व की सरकारों में महिलाएं शाम के समय घर से निकलने से डरती थीं।ं आए दिन महिलाओं के साथ जघन्य अपराध होते थे। बदमाशों के हौसले बुलंद थे। जबसे प्रदेश में योगी सरकार आई है, तब से महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश मंत्री मोनिका ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए घर-घर शौचालय बनवाए। प्रधानमंत्री मातृत्व योजना अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को हर माह राशि दी जाती है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं। जिनका लाभ लेकर महिलाओं का विकास हो रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान महापौर संजीव वालिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वर्षा चोपड़ा, क्षेत्रीय मंत्री नीरू शर्मा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अंचला, जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव, जिला मंत्री सरिता प्रधान, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी, पूजा शर्मा, सिमरन गुंबर, मीडिया प्रभारी हरप्रीत कौर, निकिता मनुजा, नीलिमा राणा, कंचन धवन, सारिका गुप्ता, उषा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed